टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। 


पुरे देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर और भी ज्यादा घातक होती जा रही है। जानलेवा कोरोना वायरस महेंद्र सिंह धोनी के घर तक पहुंच चुका है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। 

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, डॉक्टर्स के मुताबिक धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की स्थिति फिलहाल ठीक है। ऑक्सीजन स्तर भी अभी सामान्य है। राहत की बात है कि संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। यह जानकारी सीटी स्कैन से पता चली।

उधर, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस के करीब 3 लाख नए मामले सामने आए और इस दौरान 2000 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवाई है। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना से एक दिन में इतने लोगों की मौत हुई है।

Post a Comment

0 Comments