उत्तराखंड में कोरोना के आए 3 नए वेरिएंट ने एक बार फिर विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। तीनों नए वेरिएंट वैक्सीन लगे लोगों को भी प्रभावित कर रहे हैं। उधर, दून से लिए गए 6 सैंपल में कोरोना के 3 नए वेरिएंट मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों और लोगों की चिंता बढ़ गई है।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना के आए 3 नए वेरिएंट ने एक बार फिर विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। तीनों नए वेरिएंट वैक्सीन लगे लोगों को भी प्रभावित कर रहे हैं। उधर, दून से लिए गए 6 सैंपल में कोरोना के 3 नए वेरिएंट मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों और लोगों की चिंता बढ़ गई है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, दून मेडिकल कॉलेज की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब (वीआरडीएल) से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को भेजे गए 6 सैंपल में 3 अलग-अलग वेरिएंट की पुष्टि हुई है। वीआरडीएल के को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. दीपक जुयाल ने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए छह सैंपल में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट पुराने वेरिएंट की तुलना में 70 फीसदी अधिक फैलने की क्षमता रखता है। यह कोरोना का टीका लगा चुके लोगों को भी प्रभावित कर रहा है।
हर माह भेजे जाते हैं 5 पॉजिटिव सैंपल
कोरोना संक्रमण में हो रहे परिवर्तन की जांच और नए वेरिएंट की पहचान के लिए वीआरडीएल की ओर से एनसीडीसी को हर महीने पांच पॉजिटिव सैंपल भेजे जाते हैं। डॉ. दीपक जुयाल ने बताया कि मार्च महीने में भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
बंद कमरे में न बैठें वैक्सीन लगा चुके लोग
कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए डॉ. दीपक जुयाल ने बताया कि अच्छी तरह और डबल मास्क लगाएं। अनावश्यक घर से बाहर न जाएं और बंद कमरे या कार में न बैठें। कमरे और कार में बैठते हुए खिड़की अवश्य खोल लें। बताया कि कैंसर, टीबी, ह्दय संबंधित, किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस और सांस संबंधित वाले मरीजों पर कोरोना का नया वेरिएंट ज्यादा असर कर रहा है।

0 Comments