कोरोना से प्रदेश में अभी तक 1919 लोग की मौत कोरोना की चपेट में आने से हुई है। इसमें 7 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना वायरस कहर बरपाने लगा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर और भी ज्यादा घातक होती जा रही है। कोरोना से प्रदेश में अभी तक 1919 लोग की मौत कोरोना की चपेट में आने से हुई है। इसमें 7 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। कोविड वैक्सीनेशन के बाद भी उत्तराखंड पुलिस के 100 से ज्यादा जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड की राजधानी के 6 सैंपल में पाए गए 3 नए वेरिएंट, 70 फीसदी अधिक फैलने की क्षमता
हालांकि, इसमें से 13 पुलिसकर्मी इलाज के बाद स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौट चुके हैं। 87 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। राहत की बात ये है कि संक्रमित पुलिसकर्मियों में से किसी की भी हालत फिलहाल गंभीर नहीं है।
वैक्सीनेशन से पहले 7 पुलिसकर्मियों की हो चुकी मौत
वहीं, वैक्सीनेशन से पहले की बात करें तो प्रदेशभर में कोरोना के पहले फेज में कुल 7 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। हालांकि, गनीमत ये है कि इस साल यानी वैक्सीनेशन होने के बाद किसी भी पुलिसकर्मी की मौत नहीं हुई है, जो बड़ी राहत की बात है।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड में बड़ा कोरोना का ख़तरा, राजधानी में डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि
साल 2020 से अब तक कुल 2129 पुलिसकर्मी पाए जा चुके पॉजिटिवपुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों पर गौर करें तो अभी तक प्रदेशभर में 18,825 पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। साल 2020 से अब तक कुल 2129 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से कुल 1987 कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर ड्यूटी पर तैनात हो चुके हैं। वहीं, इलाज की बात करें तो पुलिस मुख्यालय के अनुसार संक्रमित कर्मियों का संबंधित जिलों के अधिकारियों की निगरानी में बेहतर इलाज किया जा रहा है।

0 Comments