उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं के साथ ही प्रदेश में होने वाली अन्य परीक्षाओं के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले परीक्षार्थियों को अब बॉर्डर पर कोरोना जांच की आरटीपीसीआर (RT-PCR) की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य नहीं होगा।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं के साथ ही प्रदेश में होने वाली अन्य परीक्षाओं के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले परीक्षार्थियों को सरकार ने राहत दे दी है। उनके लिए अब बॉर्डर पर कोरोना जांच की आरटीपीसीआर (RT-PCR) की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य नहीं होगा। अलबत्ता, उन्हें संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। शासन ने इस बारे में आदेश भी जारी कर दिए हैं।
पहले UKSSSC ने आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य
प्राप्त जानकारी अनुसार, आपको बता दें, इसके लिए पहले UKSSSC ने आरटी-पीसीआर (RT-PCR) रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया था। इस फैसले को अब बदल दिया गया है। बॉर्डर चेक पोस्ट से उत्तराखंड आने के लिए परीक्षार्थी और अभिभावकों को अनुमति दी जाएगी। जो परीक्षार्थी कंटेनमेंट जोन से आएंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र तक परीक्षा प्रवेश पत्र दिखाने के बाद कंटेनमेंट जोन से बाहर जाकर परीक्षा देकर वापस आने की अनुमति दी जाएगी। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसे छात्रों का आरटी-पीसीओर कोरोना टेस्ट जिला प्रशासन को रानी होगी।


0 Comments