शूटिंग शुरू होने के पहले सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में कुश पॉजिटिव पाए गए। उनके अलावा तीन क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा है कि शो की शूटिंग 15 दिनों तक नहीं होगी। वैसे भी महाराष्ट्र में शूटिंग पर प्रतिबंध लग गया है।
मनोरंजन : कोरोना महामारी तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना ने आम आदमी से लेकर बॉलीवुड, नेता और अब TV सीरियल के कलाकार को भी अपनी चपेट में ले लिया है। ये महामारी दिन प्रति दिन घातक होती जा रही है। ऐसे में एक बड़ी ख़बर सामने आई है।
ताजा मामला लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से आया है। खबर है कि इस धारावाहिक में गोली का किरदार निभाने वाले अभिनेता कुश शाह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वे इस शो में डॉक्टर हाथी के बेटे के रूप में नजर आते हैं।
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'गोली' का रोल करने वाले अभिनेता कुश शाह और 3 क्रू मेंबर कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा, "सेट पर सभी की कोविड-19 जांच हुई...जिसमें 4 लोग पॉज़िटिव मिले। कुछ लक्षण दिखने पर उन्हें पहले ही क्वारंटीन कर दिया गया था। अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।"
फिल्म और टीवी शो की शूटिंग के दौरान तमाम प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजेशन, पीपीई किट और डॉक्टर तक का इंतजाम होता है इसके बावजूद कई कलाकार और क्रू मेंबर्स इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार गाइडलाइन के अनुसार शूटिंग शुरू होने के पहले सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में कुश पॉजिटिव पाए गए। उनके अलावा तीन क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा है कि शो की शूटिंग 15 दिनों तक नहीं होगी। वैसे भी महाराष्ट्र में शूटिंग पर प्रतिबंध लग गया है।

0 Comments