बड़ी ख़बर : कर्नाटक के CM येदियुरप्पा दूसरी बार कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती

कोरोना महामारी की चपेट में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी शामिल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, यह दूसरी बार है जब 78 वर्षीय सीएम येदियुरप्पा को कोरोना हुआ है। 


राष्ट्रीय : पुरे देशभर में कोरोना महामारी ने अपने पाऊं एक बार फिर तेजी से फैलने शुरू कर दिए है। डेली एक दिन ऐसा नहीं हुआ जिस दिन कोई नेता, बॉलीवुड स्टार और आदि संक्रमित हुए है। अब कोरोना महामारी की चपेट में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी शामिल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, यह दूसरी बार है जब 78 वर्षीय सीएम येदियुरप्पा को कोरोना हुआ है। 

आज सुबह ख़बर आई, कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह दिल्ली आवास पर क्वारंटाइन हो गए हैं।

जानकारी मुताबिक़, आपको बता दें, इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि मैं आज सुबह कोविड-19 जांच के बाद पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी पिछले 5 दिनों के अंदर मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना जांच करवाएं, आवश्यक सावधानी भी बरतें। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कोरोना संक्रमित

सूत्रों के मुताबिक़, अब कोरोना महामारी की चपेट में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी शामिल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, यह दूसरी बार है जब 78 वर्षीय सीएम येदियुरप्पा को कोरोना हुआ है। उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि दो दिन पहले भी उनका कोरोना टेस्ट हुआ था लेकिन तब रिपोर्ट निगेटिव थी। बुखार की वजह से उन्हें सबसे पहले रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां से अब मणिपाल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। कोरोना रिपोर्ट आने से पहले सीएम येदियुरप्पा ने शुक्रवार को ही राज्य में कोविड की स्थिति को लेकर आपात बैठक बुलाई थी। यह मीटिंग उनके आवास पर हुई थी। 

पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 2 अगस्त को कोरोना संक्रमित

येदियुरप्पा इससे पहले बीते साल 2 अगस्त को कोरोना संक्रमित हुए थे। उस समय भी हफ्ते भर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह ठीक हुए थे। मीटिंग के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि राज्य के सात जिलों में रात में जारी कर्फ्यू 20 अप्रैल तक जारी रहेगा, क्योंकि राज्य में कोरोनो वायरस के नए मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, “सात जिलों में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। मामले बढ़ गए हैं, हमने सारी जानकारी एकत्र कर ली है।'

मीटिंग में येदियुरप्पा ने इस बात की संभावना से इनकार किया कि राज्य में लॉकडाउन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को कोरोना की स्थिति को लेकर एक सर्वदलीय बैठक होगी।

आपको बता दें कि देश के जिन राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उनमें से कर्नाटक भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में 11 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामले 11 लाख को पार कर गए हैं। अभी तक कुल 9,99,958 लोगों ने इस महामारी को मात दी है। 96,580 लोग अभी भी इसकी चपेट में हैं। 

बेंगलुरु शहरी राज्य का सबसे अधिक प्रभावित जिला है। यहां अभी तक संक्रमण के कुल 512,521 मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को यहां रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई। 10,497 नए मामले सामने आए हैं।


Post a Comment

0 Comments