बड़ी ख़बर : इस राज्य में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का एलान, जानिए अब तक कितने राज्यों में लागू हुआ Weekend Curfew

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पुरे उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन का एलान किया गया गया है।


राष्ट्रीय :
कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पुरे उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन का एलान किया गया गया है। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार का जुर्माना भरना होगा।

जानकारी मुताबिक़, योगी आदित्यनाथ सरकार ने बताया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को वीकएन्ड लॉक डाउन रहेगा। उन्होंने बताया कि अब यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार-दफ़्तर बंद रहेंगे। इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। इसके साथ ही मास्क न पहनने वालों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

यह भी पढ़े : कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी यूपी के CM योगी हुए कोरोना संक्रमित

बता दें कि कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

- प्रदेश के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रविवार को साप्ताहिक बन्दी होगी. इस अवधि में केवल स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और आपातकालीन सेवाओं ही संचालित होंगी. इस संबंध में आवश्यक जागरूकता कार्य भी किए जाएं।

- कोविड की रोकथाम से संबधी कार्यों में पिछले साल विधायक निधि उपयोगी सिद्ध हुई थी। इस साल भी कोविड केयर फंड की नियमावली के अनुरूप विधायकगणों की अनुशंसा पर उनकी निधि का कोविड प्रबंधन में उपयोग किया जा सकता है।

- पंचायत चुनावों का पहला चरण अत्यंत शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिन क्षेत्रों में माहौल बिगाड़ने की कतिपय कोशिश हुई है, इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह कार्रवाई अन्य चरण के चुनावों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

- प्रदेश में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाए। अगर दूसरी बार बिना मास्क के पकड़ा जाए तो दस गुना अधिक जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

- कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे अधिक संक्रमण दर वाले सभी 10 जिलों में व्यवस्था और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। स्थानीय जरूरतों के अनुसार नए कोविड हॉस्पिटल बनाए जाएं। बेड्स बढ़ाये जाएं। निजी हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाए। प्रयागराज में अविलंब यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाए।

- 108 की आधी एम्बुलेंस केवल कोविड मरीजों के उपयोगार्थ रखीं जाएं। इस कार्य में कतई देरी न हो. होम आइसोलेशन के मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो। ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सकीय जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी प्रकार की जरूरत होने पर तत्काल शासन को अवगत कराएं।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में आज रात साढ़े 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू, नई SOP जारी

चंडीगढ़ में लागु हुआ वीकेंड कर्फ्यू 

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) लगाने का फैसला किया है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन अनुमति रहेगी। प्रशासन का नया आदेश आज रात से लागू होगा। हालांकि प्रशासन ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि एनडीए परीक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए इस वीकेंड में कर्फ्यू लगाने और 30 अप्रैल तक मॉल, जिम और ऑडिटोरियम बंद रखे जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। आधिकारिक आदेश के अनुसार वीकेंड कर्फ्यू 16 अप्रैल (शुक्रवार) रात दस बजे से शुरू होगा और 19 अप्रैल (सोमवार) सुबह पांच बजे समाप्त होगा। राजधानी में जिम, ऑडिटोरियम, मॉल, स्पा, मनोरंजन पार्क और सभा कक्ष 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। सिनेमाघरों में भी केवल 30 प्रतिशत लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments