बड़ी ख़बर : कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी यूपी के CM योगी हुए कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 



उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। वहीं सीएम ने बीते दिनों उनके संपर्क में आए लोगों से जांच कराकर आइसोलेशन में जाने को कहा है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को कोरोना के शुरुआती लक्षण नजर आए। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी कोरोना की जांच की। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि योगी आदित्यनाथ को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी है।

जानकारी मुताबिक़, बता दें, योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ साइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूरी तरह से पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।'

यूपी सीएम ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।'

5 अप्रैल को लगवाई थी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने Covid-19 वैक्सीनेशन की पहली डोज 5 अप्रैल को लगवाई थी। यह वैक्सीनेशन लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुआ था। सीएम ने वैक्सीनेशन के बाद सभी लोगो से वैक्सीनेशन लगवाने की अपील की थी। उन्होंने संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने की अपील भी की थी।

Post a Comment

0 Comments