कुंभ में कोरोना कहर : हरिद्वार कुंभ के बीच जूना अखाड़ा के 5 और संत कोरोना संक्रमित, अब तक संख्या हुई 17

कुंभ मेले हरिद्वार में अखाड़ों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जूना अखाड़ा के 5 और संत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जूना अखाड़े के 17 संत पॉजिटिव आ चुके हैं।


उत्तराखंड :
कुंभ मेले हरिद्वार में अखाड़ों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जूना अखाड़ा के 5 और संत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जूना अखाड़े के 17 संत पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, निरंजनी अखाड़े के 2 और संतों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि समेत अखाड़े के 3 संत पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इन्हें मिलाकर निरंजनी अखाड़े के 5 संत अब तक पॉजिटिव आ चुके हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में आह्वान और नाथ अखाड़े के एक-एक संत भी पॉजिटिव आए हैं। इनके संपर्क में अन्य संतों को चिह्नित किया जा रहा है। 

कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। कुंभ के शाही स्नानों के बीच अखाड़ों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है। कोरोना से डरे संतों ने 14 अप्रैल तक जांच से भी इन्कार कर दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी अखाड़ों में जाने से गुरेज कर रहा है।

जानकारी अनुसार, मेलाधिकारी स्वास्थ्य डा. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि मंगलवार को मेला क्षेत्र में 15621 श्रद्धालुओं की कोरोना जांच हुई। इनमें 98 पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमित अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को सांस लेने में तकलीफ और छाती में दर्द की शिकायत पर सोमवार रात ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments