कोरोना कहर : देश में अब तक के सर्वाधिक 1.84 लाख नए कोरोना संक्रमित, मौतें 1,000 के पार पहुंचीं

पिछले 24 घंटे में देश में इस महामारी ने पुराने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पहली बार देश में रिकॉर्ड 1 लाख 84 हजार से अधिक मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।


भारत में कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार ने कहर बरपा रखा है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। लिहाजा मरीजों का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर रोज कोरोना नए रिकॉर्ड बना रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना महामारी के 1,84,372 नए मामले सामने आए जो पिछले साल इस महामारी की शुरुआत से अब तक का सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। एक दिन में 5 माह की सर्वाधिक 1,027 नई कोरोना से मौतें हुईं और कुल मौतें 1,72,085 हो गई हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामले 13,65,704 हैं।

Post a Comment

0 Comments