राजधानी देहरादून में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को यहां एक साथ 10 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। अब जिले में कुल 41 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना महामारी की अब दूसरी लहर बड़ी तेजी से अपने पांव पसार रही है। राजधानी देहरादून में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को यहां एक साथ 10 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। वहीं, दो इलाके कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुए हैं। अब जिले में कुल 41 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड में आज रात साढ़े 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू, नई SOP जारी
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम देहरादून के तहत 383-8 इंद्रा नगर कांवली स्थित आसरा ब्वॉयज शेल्टर होम, 35-मोहित विहार जीएमएस रोड, गुजराड़ा मानसिंह सहस्नधारा रोड, ग्रेस एकेडमी न्यू कैंट रोड, बंजारावाला निकट काली मंदिर, स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग छात्रवास चंदर नगर, कालिका विहार लेन-3 माजरीमाफी, शीशम हॉस्टल एफआरआइ, 327 वसंत विहार फेज-2 और डोईवाला में नवज्योति विहार में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर 5/2 ओल्ड सर्वे रोड और 196 डीएल रोड को कंटेनमेंट जोन श्रेणी से हटा दिया गया है। इन इलाकों को पाबंद किए जाने के बाद यहां 14 दिन तक एक्टिव सर्विंलांस किया गया था।
914 लोगों कोरोना संक्रमित
राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को 914 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 37 हजार के पार हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को सात हजार से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग की गई।

0 Comments