तिब्बतन होम्स फाउंडेशन स्कूल के सचिव कर्मा चुंगडक ने बताया कि संक्रमित पाए गए छात्र कक्षा 10 वीं व 12 वीं के हैं। ये सभी पांच अप्रैल को मसूरी पहुंचे थे।
उत्तराखंड : पहाड़ों की रानी मसूरी में कोरोना ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार, बता दें, सेंट जॉर्ज स्कूल के बाद अब कोरोना का संक्रमण हैप्पीवैली स्थित तिब्बतन होम्स फाउंडेशन स्कूल तक पहुंच गया है।
यहां 17 छात्र व चार स्टाफ सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए छात्रों व स्टाफ को चमन एस्टेट स्थित होम्स के हॉस्टल में रखा गया है। इस परिसर को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बना दिया है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, तिब्बतन होम्स फाउंडेशन स्कूल के सचिव कर्मा चुंगडक ने बताया कि संक्रमित पाए गए छात्र कक्षा 10 वीं व 12 वीं के हैं। ये सभी पांच अप्रैल को मसूरी पहुंचे थे। इनके यहां पहुंचने के बाद सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे और उन्हें कंपनी बाग रोड के हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया था। उधर, उप जिला चिकित्सालय के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि मसूरी में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में छह और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
मंगलवार को 1925 संक्रमित मिले
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मरीजों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1925 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले बीते साल 19 सितंबर को सर्वाधिक 2078 मामले सामने आए थे। वहीं, आज 13 मरीजों की मौत हुई। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हजार पार हो गई है। जबकि आज 405 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिला कर अब तक 98897 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 112071 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 44201 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 775 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 594, नैनीताल में 217, ऊधमसिंह नगर में 172, पौड़ी में 33 , टिहरी में 35, रुद्रप्रयाग में 12, पिथौरागढ़ में 13, उत्तरकाशी में एक, अल्मोड़ा में 31, चमोली में 8, बागेश्वर में 13, चंपावत में 21 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 54 पहुंच गई है।

0 Comments