बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
राष्ट्रीय : उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। आज बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद अखिलेश ने अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने ट्वीट में जानकारी देते हुये लिखा कि,अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।
पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।
अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 14, 2021
पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।
जानकारी मुताबिक़, आपको बता दें, कोरोना वायरस का संक्रमण सीएम योगी के दफ्तर तक पहुंच गया है। सीएमओ के कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। मंगलवार को बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 18,021 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी।

0 Comments