उत्तराखंड में फूटा कोरोना : आज पहली बार 24 घंटे में मिले 3012 संक्रमित, 27 की मौत, KV लैंसडौन 27 मई तक के लिए बंद

उत्तराखंड में पहली बार 24 घंटे के अंदर 3012 नए संक्रमित मरीज मिले है। वहीं, 27 मरीजों की मौत हुई। जिससे अब तक 1919 मरीजों की मौत हो चुकी है। 



उत्तराखंड :
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर और भी ज्यादा घातक होती जा रही है। उत्तराखंड में 
आज मंगलवार को पहली बार 24 घंटे के अंदर 3012 नए संक्रमित मरीज मिले है। वहीं, 27 मरीजों की मौत हुई। जिससे अब तक 1919 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

आपको बता दें, साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 21 हजार पार हो गई है। आज 734 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 21014 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 29 हजार 205 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 3 हजार 233 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 25012 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 999 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 796, नैनीताल में 258, ऊधमसिंह नगर में 565, पौड़ी में 80, टिहरी में 137, रुद्रप्रयाग में 12,  पिथौरागढ़ में 28, उत्तरकाशी में 6, अल्मोड़ा में 66, चमोली में 24, बागेश्वर में 13 और चंपावत में 28 संक्रमित मिले। वहीं, प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 106 पहुंच गई है। 

केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन 27 मई तक के लिए बंद

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन में अभी ग्रीष्मकालीन अवकाश कर दिया गया है। अब केवि 27 मई तक बंद रहेगा। प्रधानाचार्य उर्मिला ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून संभाग की ओर से मिले निर्देश के तहत विद्यालय को 27 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। विद्यालय का पठन-पाठन बाधित न हो, इसके लिए सभी कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की व्यवस्था की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments