हरिद्वार कुंभ के कोरोना के आयोजन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कुंभ की ड्यूटी से लौटे 5 पुलिस के सिपाही सहित 90 कोरोना संक्रमित निकलने से काशीपुर में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया।
उत्तराखंड : हरिद्वार कुंभ के कोरोना के आयोजन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कुंभ की ड्यूटी से लौटे 5 उत्तराखंड पुलिस के सिपाही सहित 90 कोरोना संक्रमित निकलने से काशीपुर में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। काशीपुर ब्लॉक क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं इस लिस्ट में विधायक चीमा की पत्नी व 8 सिपाही समेत 90 लोगों के संक्रमित होने के साथ अप्रैल में अब तक 437 महिला-पुरुष संक्रमित हो चुके हैं।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड में बड़ा कोरोना का ख़तरा, राजधानी में डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, स्वास्थ विभाग ने जैसे ही बीते कुछ दिन में बॉर्डरों व अस्पताल में सैंपलिंग की दर बढ़ाई वैसे ही क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ.साहनी ने बताया बीते दिन आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में विधायक हरभजन सिंह चीमा की पत्नी, 8 पुलिस कर्मी, 3 छात्राएं व एक निजी स्कूल के 8 शिक्षक समेत 90 लोग संक्रमित हुए हैं।
यह भी पढ़े : पौड़ी गढ़वाल में कोरोना से दो महिलाओं की मौत, मचा हड़कंप
उधर विधायक चीमा ने दूरभाष पर बताया लगभग तीन दिन पहले मैंने व पत्नी ने अस्पताल में टेस्ट कराया था तब दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। फिर मैंने उसी दिन अस्पताल में ही आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसमें मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब डॉक्टर द्वारा दवाएं दी गई है। साथ ही पत्नी को होम आइसोलेशन किया गया है।
यह भी पढ़े : पौड़ी इस कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं सहित 142 लोग कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप
5 सिपाही कोरोना संक्रमित
जानकारी अनुसार, कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया थाना से कुछ सिपाही कुंभ ड्यूटी में गए हुए थे। वहां से बीते दिनों वापस आने पर सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया जिसमें वह 5 सिपाही कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 3 अन्य सिपाही जो कि यहां पर ही ड्यूटी कर रहे थे वह भी संक्रमित आए हैं।
थानाध्यक्ष चौधरी ने बताया सभी सिपाहियों को होमआइसोलेट किया गया है। साथ ही जो सिपाही इनके संपर्क में हैं उनका भी आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं डॉ.साहनी ने बताया बीते दिनों स्वास्थ विभाग की टीम ने जीजीआईसी स्कूल में छात्राओं का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था जिसमें तीन छात्राएं संक्रमित आई हैं।
यह भी पढ़े : देहरादून RTO दफ्तर पहुंचा कोरोना वायरस, लाइसेंस सेक्शन दो दिन के लिए बंद
वहीं अलीगंज रोड स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था। जिसमें 8 शिक्षक संक्रमित आए हैं। उन्होंने बताया अब सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जा रहे हैं।

0 Comments