दर्दनाक हादसा : रेलवे फाटक पर ट्रेन की टक्कर से पांच की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों की मौत हो गई।



उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर बीते बृहस्पतिवार को खुले फाटक से गुजर रही चंडीगढ़- लखनऊ एक्सप्रेस की चपेट में एक ट्रक, डीसीएम और बाइक आ गई। हादसे में ट्रक चालक, बाइक सवार दंपति और उनके बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल है। 

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे हादसे के वक्त फाटक खुला था। इसी दौरान ट्रेन कोल्ड्रिंक से भरे ट्रक सहित दो वाहनों को रौंदती चली गई। हादसे के बाद ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। हादसे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी भारी जाम लग गया, जिसके कारण ट्रैफिक को मोड़ना पड़ा। प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों को दो दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

Post a Comment

0 Comments