दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र में विरार के कोविड अस्पताल में लगी आग, 13 संक्रमित मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच एक और दुखद समाचार महाराष्ट्र से आया है। यहां पालघर के वसई में एक कोविड 19 अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ। कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है।


महाराष्ट्र में वैसे ही कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है जिससे त्राहिमाम मचा है, देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच एक और दुखद समाचार महाराष्ट्र से आया है। यहां पालघर के वसई में एक कोविड 19 अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ। कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है। वसई विरार नगर निगम ने इसकी जानकारी दी है। अन्य प्रभावित मरीजों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार जब अस्पताल में आग लगी उस समय आईसीयू वार्ड में 17 मरीज मौजूद थे। अभीतक आग लगने की घटना के पीछे का कारण शॉट-सर्किट होना बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस के मुताबिक घटना के कारण का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। अस्पताल के बाकि मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक का दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई थी। आज अहले सुबह कोविड सेंटर में आग लगने की जानकारी मिली जिसमें 12 मरीजों की बात सामने आई थी। उसके बाद एक और मरीज की मौत की खबर मिलने के बाद मौत का आंकड़ा अबतक 13 हो गया है।

Post a Comment

0 Comments