बड़ी ख़बर : उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, कल से रविवार तक बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अगले तीन दिन, यानी शुक्रवार से लेकर रविवार तक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। 


उत्तराखंड : प्रदेश कोरोना कहर तेजी से बढ़ते नजर आ रहा है, थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अगले तीन दिन, यानी शुक्रवार से लेकर रविवार तक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। 

यह भी पढ़े : कोटद्वार में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी पहुंची फरीदाबाद से कोटद्वार, पढ़े पूरी खबर 

इस दौरान इन कार्यालयों में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कार्यालयों की बंदी का समय और बढ़ाया जा सकता है। शासन ने यह स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवा वाले कार्यालय इस दायरे से बाहर रहेंगे।

जानकारी अनुसार, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की पेशानी पर बल पड़े हुए हैं। इस समय सरकारी कार्यालयों में भी बड़ी संख्या में कार्मिक कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इससे कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। 

यह भी पढ़े : कोटद्वार में फूटा कोरोना बम, गुरुवार को मिले 115 लोग कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

गुरुवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की अनौपचारिक बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि आने वाले तीन दिनों, यानी 23 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक सारे सरकारी कार्यालय बंद किए जाएंगे। यहां मानकों के अनुसार सैनिटाइजेशन किया जाएगा। देर शाम इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए। बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस दौरान संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।


आज मिले 3998 नए संक्रमित

उत्तराखंड में आज गुरुवार को 24 घंटे के अंदर 3998 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 19 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 26 हजार पार हो गई है। 1744 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 38 हजार 10 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 6 हजार 271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 26980 पहुंच गई है। अब तक 1972 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े : कोटद्वार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पढ़ें पूरी खबर

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 32448 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 13 जिलों में 3998 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।  देहरादून जिले में 1564, हरिद्वार में 666, ऊधमसिंह नगर में 523, नैनीताल में 434, पौड़ी में 229, टिहरी में 139, अल्मोड़ा में 112, उत्तरकाशी में 84, चंपावत में 72, रुद्रप्रयाग में 74, बागेश्वर में 34, चमोली में 29, पिथौरागढ़ में 38 संक्रमित मिले हैं। 

जानकारी अनुसार, आपको बता दें, बीते 24 घंटे में प्रदेश में 19 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कालेज में चार, महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में दो, एम्स ऋषिकेश में पांच, बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में एक, मैक्स हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में चार, स्वामी भूमानंद हॉस्पिटल हरिद्वार में एक, अरिहंत हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। 

Post a Comment

0 Comments