कोटद्वार : परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी पहुंची फरीदाबाद से कोटद्वार, पढ़े पूरी खबर

परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी फरीदाबाद से कोटद्वार पहुंच गई। मामला सेक्टर 15 फरीदाबाद का है जहां एक किशोरी पर कॉमर्स लेने का दबाव बनाया गया तो रहे परिजनों को बिना बताए घर से चली गई। 


कोटद्वार : परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी फरीदाबाद से कोटद्वार पहुंच गई। मामला सेक्टर 15 फरीदाबाद का है जहां एक किशोरी पर कॉमर्स लेने का दबाव बनाया गया तो रहे परिजनों को बिना बताए घर से चली गई। 

यह भी पढ़े : पौड़ी गढ़वाल में कोरोना से 34 वर्षीय युवक की मौत, प्रदेश में मिले 3998 नए संक्रमित

बता दें कि किशोरी विज्ञान विषय पढ़ने की इच्छुक थी किंतु किशोरी के परिजन उसे कॉमर्स लेने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान किशोरी को परिजनों द्वारा डांटा भी गया। इसी से नाराज होकर किशोरी परिजनों को बिना बताए फरीदाबाद से कोटद्वार पहुंच गई। बता दें कि किशोरी को पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार ने उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है। 

यह भी पढ़े : कोटद्वार में फूटा कोरोना बम, गुरुवार को मिले 115 लोग कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

एएचटीयू के प्रभारी एसआई रणवीर चंद्र लिंगवाल और हेड कांस्टेबल नरेश नौटियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पुलिस को एक किशोरी (15) बस अड्डे पर घूमती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह बताने में कुछ आनाकानी करने लगी। पुलिस किशोरी को अपने साथ थाने ले आई और एएचटीयू को सौंप दिया। 

यह भी पढ़े : दुःखद ख़बर, कोटद्वार में 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमित से हुई मौत

बाद में किशोरी ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है और सेक्टर-15 फरीदाबाद निवासी है। वह विज्ञान विषय पढ़ने की इच्छुक है, लेकिन परिजन उसे कॉमर्स विषय की पढ़ाई के लिए दबाव बना रहे थे। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर वह घर से बिना बताए 20 अप्रैल को गुरुग्राम होते हुए सुबह तीन बजे कोटद्वार पहुंची। यहां से वह 21 अप्रैल को हरिद्वार गई और शाम को कोटद्वार लौट आई। 

यह भी पढ़े : कोटद्वार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पढ़ें पूरी खबर

एएचटीयू ने किशोरी के बताए पते पर संपर्क करने के लिए एएचटीयू फरीदाबाद के एएसआई अमर सिंह से संपर्क किया। उन्होंने किशोरी के कोटद्वार में होने की सूचना किशोरी के परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को विवेचना अधिकारी अशोक कुमार के साथ किशोरी के पिता कोटद्वार पहुंचे। यहां एएचटीयू ने किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments