उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दुखद खबर सामने आई है। अयोध्या में दर्शन करने आए एक ही परिवार के 12 लोग स्नान करने के दौरान सरयू नदी में डूब गए।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दुखद खबर सामने आई है। अयोध्या में दर्शन करने आए एक ही परिवार के 12 लोग स्नान करने के दौरान सरयू नदी में डूब गए। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
पुलिस के मुताबिक आगरा का एक परिवार अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने पहुंचा था। परिवार के लोग गुप्तार घाट पर सरयू नदी में स्नान करने पहुंचे थे। वहां पर नदी की तेज धारा में पहले कुछ लोग डूबे। इसके बाद उन्हें बचाने जद्दोजहद में परिवार के बाकी लोग भी पानी में उतरे और फिर वे भी डूबते चले गए। आसपास के लोगों ने जब परिवार की चीख-पुकार सुनी तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम अपने गोताखारों के साथ मौके पर पहुंची और रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। गोताखोरों की टीम डूबे लोगों को रेसक्यू करने की कोशिश कर रही है।
तीन लोग बचाए गए..
अयोध्या जिला प्रशासन के मुताबिक परिवार में कुल 15 लोग थे। उनमें से 3 लोगों को बचा लिया गया है। दरअसल वे तीनों लोग भी पानी में बहने लगे थे। तभी स्थानीय लोगों ने हाथ पकड़कर उन्हें बाहर खींच लिया, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना में बचने वाले लोगों के नाम सतीश, नमन और अशोक हैं। वहीं सतीश की पत्नी आरती (35), बेटी प्रियांशी (16) ,अशोक के बेटे ललित, दूसरे बेटे पंकज, अशोक की पत्नी राजकुमारी, बेटी गौरी, बेटी जूली, 7 वर्षीय पौत्र धैर्य और 20 वर्षीय श्रुति, 16 वर्षीय सार्थक, 35 वर्षीय सीता और सीता की 4 वर्षीय बेटी दृष्टि अभी तक लापता हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
0 Comments