उपनल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर कैबिनेट की सब- कमेटी प्रारंभिक रूप से सहमत हो गई है। कमेटी का मानना है कि वर्तमान हालात में मानदेय पर संशोधन किया जाना चाहिए।
उत्तराखंड में उपनल कर्मियों के लिए बनाई गई कैबिनेट की सब कमेटी ने उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी पर सहमति जता दी है। इसमें कुशल-अकुशल सभी तरह के उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसको लेकर आज विधानसभा में बैठक आहूत की गई थी। सब कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर हरक सिंह रावत संयोजक गणेश जोशी और सदस्य धन सिंह रावत मौजूद रहे।
बैठक के दौरान उपनल कर्मियों की भी बातचीत सुनी गई। साथ ही अधिकारियों से भी बात करते हुए सब कमेटी ने किसी भी उपनल कर्मी को नहीं निकाले जाने का फैसला लिया। साथ ही उपनल कर्मियों के वेतन में भी बढ़ोत्तरी का फैसला ले लिया गया है। अब इसको लेकर रिपोर्ट कैबिनेट की बैठक में लाई जाएगी। इसके बाद जल्दी उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।
उपनल कर्मियों का मानदेय
श्रेणी तय मानदेय इन हैंड
अकुशल 15,059 9,922
अर्द्धकुशल 17,217 11,330
कुशल 19,036 12,516
उच्च कुशल 21,095 13,859
अधिकारी 43,070 35,610 ( नोट: उपनल के स्तर से केवल 2.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज लिया जाता है। शेष कटौतियां कर्मचारियों के हित में विभिन्न मदों में काटी जाती हैं। )
0 Comments