उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू को बनाया है। वह ओमप्रकाश की जगह कार्यभार संभालेंगे। 1988 बैच के आईएएस डॉ.सुखबीर सिंह संधू को मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड : प्रदेश से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू को बनाया है। वह ओमप्रकाश की जगह कार्यभार संभालेंगे। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्हें सोमवार को केंद्र से कार्यमुक्त कर दिया गया है। संधू के रिलीविंग लेटर में लिखा है कि उन्हें उनके मूल कैडर उत्तराखंड भेजा जा रहा है।
1988 बैच के आईएएस डॉ.सुखबीर सिंह संधू को मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद मुख्य सचिव बदलने से नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। मुख्य सचिव 1987 बैच के ओमप्रकाश को कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।संधू की सेवा को पूरे दो साल और ओमप्रकाश की सेवा एक साल से कुछ महीने कम बची है।
सूत्रों की मानें तो, सीएम धामी नौकरशही में एक्शन देखना चाहते हैं। चूंकि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं, सरकार कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। धामी ने नौकरशाहों को सरकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सख्त हिदायत भी दी है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या नए मुख्य सचिव सरकार की ओर से की जा रही घोषणाओं को समय पर पूरी कर पाएंगे की नहीं। धामी सरकार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साफ-सुथरी छवि वाले नौकरशाहों को ही अहम जिम्मेदारी देने के मूड में हैं।
पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। धामी के अलावा राज्यपाल ने 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई।
धामी की कैबिनेट में सभी पुराने चेहरों को दोहराया गया। तीरथ मंत्रिमंडल में रहे तीन राज्यमंत्रियों डॉ. धनसिंह रावत, रेखा आर्य व यतीश्वरानंद का दर्जा बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं, समारोह में दिन भर वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य और बिशन सिंह चुफाल की नाराजगी की चर्चा रही, मगर इन सभी के मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही अंसतोष और नाराजगी की अटकलों पर विराम लग गया।


0 Comments