58 साल के दूल्हे ने रचाई 46 की दुल्हन से शादी, ऐसे हुआ प्यार, पढ़े पूरी कहानी

दिल्ली के रनहोला विकास नगर इलाके में इन दिनों एक शादी सुर्खियों में है। 58 साल के  एक डॉक्टर  ने 46 साल की महिला से शादी की है। इस शादी में दोनों के परिवार वाले शामिल नहीं हुए। 


राष्ट्रीय : भारत की राजधानी से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है, दिल्ली के रनहोला विकास नगर इलाके में इन दिनों एक शादी सुर्खियों में है। 58 साल के  एक डॉक्टर ने 46 साल की महिला से शादी की है। इस शादी में दोनों के परिवार वाले शामिल नहीं हुए। पड़ोसी ही बाराती बनकर पहुंचे और कॉलोनी के ही मंदिर में धूमधाम से दोनों की शादी कराई। लड़की की तरफ से कन्यादान भी पड़ोसियों ने किया। 

जानकारी के मुताबिक़, बता दें, दुल्हन शबनम तलाकशुदा है। जबकि दूल्हा अमृत लाल सिंह डॉक्टर हैं। अमृत लाल को उनके बच्चों ने घर से निकाल दिया है। उनके बच्चे पटना में रहते हैं। एक दोनों को एक दूसरे का सहारा मिल गया है। अमृत लाल अपना एक क्लीनिक चलाते हैं और अकेले रहते हैं।

ऐसे हुआ प्यार, फ़िर शादी

शबनम 2017 में उनके पास इलाज कराने आई थी और तभी से वह उनका इलाज कर रहे थे। डॉक्टर ने कई बार शबनम को दूसरी शादी के लिए प्रेरित किया लेकिन शबनम नहीं मानी। एक दिन अमृत लाल ने खुद ही शबनम से शादी करने का फैसला किया और उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा जिसके बाद शबनम तैयार हो गई। 

अमृतलाल की चौथी शादी

अमृत लाल सिंह की यह उनकी चौथी शादी है। डॉक्टर की पहली शादी से तीन बच्चे हैं जो बालिग हैं और पटना में रहते हैं। अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दो और शादियां की लेकिन उनकी दोनों पत्नियां उन्हें छोड़कर चली गईं और बच्चों ने भी उन्हें छोड़ दिया। वहीं, शबनम की 13 साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। शबनम के पति ने बच्चों को अपने पास रखा और उसे तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया।

Post a Comment

0 Comments