कोटद्वार : कोटद्वार पहुंचा वैक्सीन का स्टॉक, आज से लगेंगे 45 प्लस लोगों को टीके

कोटद्वार में आज से 45 प्लस के लोगों को टीके लगेंगे, जिसके लिए वैक्सीन का स्टॉक कोटद्वार पहुंच चुका है। कोटद्वार में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण आज शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगा।


कोटद्वार में आज से 45 प्लस के लोगों को टीके लगेंगे, जिसके लिए वैक्सीन का स्टॉक कोटद्वार पहुंच चुका है। कोटद्वार में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण आज शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कोटद्वार क्षेत्र के पांचो टीकाकरण केंद्रों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करा दी है। हालांकि अभी 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को टीके के लिए इंतजार करना होगा। 

कोटद्वार में राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार, जीआईसी कुंभीचौड़, जीजीआईसी कलालघाटी, जीआईसी घमंडपुर और जीआईसी सुखरो में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, जीआईसी कण्वघाटी में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। 10 जुलाई से कोटद्वार में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन का स्टॉक समाप्त होने पर बेस अस्पताल को छोड़कर शेष चार केंद्रों पर टीकाकरण रुका हुआ था। बेस अस्पताल कोटद्वार में दो दिन पहले ही वैक्सीन पहुंची है। शेष टीकाकरण केंद्रों में आज शुक्रवार सुबह से टीकाकरण का कार्य शुरू होगा। अन्य केंद्रों में वैक्सीन नहीं लगने के कारण बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लेकिन अब कोटद्वार में वैक्सीन का स्टॉक आने से बाकी केंद्रों में भी टीकाकरण होगा।

Post a Comment

0 Comments