महादेव का प्रिय सावन का महीना आज से शुरू, जानिए इस बार कितने सोमवार

महादेव का प्रिय सावन का महीना आज संक्रांति से शुरू हो गया है। इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे। 6 अगस्त को प्रदोष व्रत रहेगा, वहीं 13 अगस्त को नाग पंचमी आएगी। 


महादेव का प्रिय सावन का महीना आज संक्रांति से शुरू हो गया है। इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे। 6 अगस्त को प्रदोष व्रत रहेगा, वहीं 13 अगस्त को नाग पंचमी आएगी। धार्मिक मान्यता है कि सावन के पावन महीने में भगवान शिव की पूजा- अर्चना से भोले बाबा की कृपा बरसती है। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन भगवान शंकर का महीना माना जाता है। शिव का अर्थ है कल्याण, कहां जाता है कि कण-कण में भगवान शिव का वास है। सावन का महीना आज 16 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन में सोमवार को भगवान शिव की पूजा फलदायी मानी जाती है। इस बार सावन में कुल चार सोमवार आएंगे। 13 अगस्त को आ रही नाग पंचमी का फल भी शुभदायक है। सावन में भगवान शिव का अभिषेक करना अत्यंत फलकारी होता है। 19 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है, जिसके लिए शिवालय सजने शुरू हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments