प्रदेश में कोरोना की मामले भले ही कम हो रहे हैं। जनपद नैनीताल के शहर हल्द्वानी शॉपिंग करने पहुंचे 5 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना की मामले भले ही कम हो रहे हैं। लेकिन कोरोना का कहर अभी भी जा रही है। गुरुवार को 124 लोग संक्रमित मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 244 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1966 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 340379 हो गई है। जनपद नैनीताल के शहर हल्द्वानी शॉपिंग करने पहुंचे 5 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं।
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के मामले कम देखते हुए लोगों को राहत दी थी। सीमित वक्त के लिए वाजार खोल दिया गया है। जिस बात का डर छूट मिलने के दिन होता था,अब वह रोज देखा जा रहा है। शहर में जाम की स्थिति रोज देखने को मिलती है। ऐसे में बाजार में लोगों की भीड़… अधिकतर लोग कोरोना वायरस से बचाव हेतु बनाए गए नियमों को तोड़ते नजर आते हैं। इसी को देखते हुए आज गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने 209 लोगों की रैंडम सैंपलिंग कराई। शॉपिंग करने पहुंचे 5 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके शॉपिंग मॉल और बाजार में भीड़ लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने आए 5 लोग पॉजिटिव पाए गए जिनको होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं हल्द्वानी में दो माइक्रो कंटेंटमेंट जोन भी बनाए गए हैं।
प्रशासन ने चौधरी कॉलोनी बरेली रोड हल्द्वानी और शीश महल हल्द्वानी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अब तक हल्द्वानी शहर में कुल 176 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे जिनमें 174 समाप्त हो चुके थे लेकिन फिर से 2 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नए आंकड़े किसी के लिए भी अच्छे नहीं है। ढील जरूरी काम के लिए दी गई है बेहतर होगा कि जनता उसे जानें। खुलेआम हो रही लापरवाही के कारण भी प्रशासन अब कार्रवाई के मोड पर आ गया है।
बीते 24 घंटे में एक कोरोना मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। जबकि 244 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर अब तक 325253 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 95.56 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।
हरिद्वार जिले में 11, देहरादून में 31, नैनीताल में 12, टिहरी में 3, पिथौरागढ़ में 25, उत्तरकाशी में 7, ऊधमसिंह नगर में 4, चंपावत में 7, रुद्रप्रयाग में 5, पौड़ी में 5, बागेश्वर में 6, चमोली में 7, अल्मोड़ा जिले में 3 संक्रमित मिले हैं।
(01 जुलाई 2021) प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 340379... आज शाम 6:30 बजे तक प्रदेश में 124 और नये मामले सामने आये।@PIBDehradun@PMOIndia@TIRATHSRAWAT@PIBHindi
— DD NEWS UTTARAKHAND (@DDnews_dehradun) July 1, 2021
@drharshvardhan
@DDNewslive pic.twitter.com/202uB8hZwC

0 Comments