रामनगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में नशे का काला कारोबार तेजी के साथ फैलने लगा है। हालात इतने खराब होने लगे कि अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए अब नशेड़ी कत्ल तक करने से बाज नही आ रहे है।
उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के शहर रामनगर से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बता दें, पुलिस महकमे की लाख कोशिस किए जाने के बावजूद रामनगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में नशे का काला कारोबार तेजी के साथ फैलने लगा है।
जानकारी अनुसार, बता दें, पुलिस का कहना है कि हालात इतने खराब होने लगे कि अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए अब नशेड़ी कत्ल तक करने से बाज नही आ रहे है। मगर इन पर सख्ती से कोई कार्रवाई नही हो पा रही है। अफीम, गांजा का गोरख धंधा हो या फिर चरस, स्मेक या कच्ची शराब इन सबके खिलाफ मालधन, सावलदे, ढेला, कानिया, गोजानि, चोरपानी, जस्सा गांजा, चेनपुरी, गोबरा, पिरूमदारा, थारी आदि गॉवो के लोग जिनमे से अधिकतर महिलाये शामिल है इस काले कारोबार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रही है।
आंदोलन की धमकी भी बराबर ग्रामीण दे रहे है। मगर ये सभी नक्कारखाने में तूती की आवाज साबित हो रही है। अगर कोई ठोस पहल नहीं की गई तो रामनगर नशे के काले कारोबार का बड़ा केंद्र बन जायेगा। जो बाद में शासन और प्रशासन के लिए भी सरदर्द बन जायेगा।
आपको बता दें, जून माह की बात की जाए तो पुलिस ने लगभग 1548 पाउच कच्ची शराब, तीन पेटी अंग्रेजी शराब, बारह बोतल अंग्रेजी शराब के अलावा तीन सौ नब्बे लीटर कच्ची शराब पकड़ी। थारी ओर जवालावन में शराब की भट्टियां तोड़ी गयी। इसके अलावा अफीम की तस्करी करते तीन लोगों को दबोचा गया। नशे के 57 इंजेक्शन के साथ एक युवक दबोचा गया। दो लोग स्मेक के साथ पकड़े गए। यह तो केवल एक महीने का आंकड़ा है यदि साल भर के आंकड़े जुटाए जाए तो स्थिति और भयावह होगी।
नशे की लत से अब तक हुई हत्या
- 4 मई 2019 को फौजी गंज पिरूमदारा में नशेड़ी पति संदीप ने अपनी पत्नी अंजली की हत्या की थी।
- 29 मई 2019 में नशेडी ने पुछड़ी ग्राम में नंदी देवी व बेटे पुत्र भूपेंद्र की हत्या की थी।
- अप्रैल 2019 में ब्लॉक रोड खताड़ी में नशे के आदि युवक ने अपने दोस्त पर फायर झोंका था।
- पन्द्रह जून 2019 को सोनू सैनी ने नशे ने अपनी साली की हत्या कर नंदपुर नहर में शव फेक दिया था।
- एक जून 2021 को नशे को लेकर विवाद में रामनगर कोसी के नए पुल के पास चन्द्रसेन कश्यप उर्फ बाबा की हत्या कर दी गयी थी।
जानकारी के मुताबिक़, सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। साथ ही इस काले करोबार में लगे लोगो को चिन्हित भी किया जा रहा है। लोगो से भी अपील है कि नशे के खिलाफ वो पुलिस को अपना सहयोग दे। साथ ही अपने स्तर से भी नशे के खिलाफ लोगो को जागरूक करे। जन सहयोग से ही नशे पर अंकुश लग सकता है।

0 Comments