सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 8 लोग सवार थे।
कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल के तहसील सतपुली से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी अनुसार सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 8 लोग सवार थे। मामले की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, हादसे के दौरान मैक्स में सवारियां बैठी हुई थी। वाहन को खाई में गिरा देख मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस हादसे मेें घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए हादसे में घायल हुए लोगों को सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें पुलिस ने बताया कि मैक्स वाहन गुमखाल से सतपुली जा रहा था। तभी अचानक बीच रास्ते में कुल्हाड बैंड पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और सतपुली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों से खाई से बाहर निकाला।
0 Comments