उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा है कि हम प्रदेश में जल्द ही टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट की स्थापना करने जा रहे हैं।
उत्तराखंड में जल्द ही टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट की स्थापना होने जा रही है। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा है कि हम प्रदेश में जल्द ही टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट की स्थापना करने जा रहे हैं। अनिल बलूनी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इंस्टीट्यूट स्थापना के साथ ही तत्काल उपचार के स्तर पर भी कार्य प्रारंभ कर दे। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि जब वह स्वयं कैंसर से जूझ रहे थे तो मुंबई के अस्पताल के बिस्तर में एक ही बात सोचते रहते थे। वह सोचते थे कि जिस स्तर का उपचार उन्हें मिल रहा है, क्या ऐसा ही उपचार राज्य के आम आदमी को मिल पाएगा। तभी से इस विचार को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास जारी थे। अनिल बलूनी ने कहा कि टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट एटॉमिक एनर्जी (परमाणु ऊर्जा) मंत्रालय के अधीन आता है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा मंत्रालय के मंत्री जितेंद्र सिंह से कई चरणों में बैठक की। सांसद अनिल बलूनी की पहल पर जल्द ही राज्य में टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट की स्थापना की जाएगी।

0 Comments