उत्तराखंड : हर की दून में बनेगा प्रदेश का पहला ट्रैकिंग क्लस्टर, जानिए क्या है ट्रैकिंग क्लस्टर

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ट्रैकिंग क्लस्टर की शुरुआत होने जा रही है। इससे उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। 


उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ट्रैकिंग क्लस्टर की शुरुआत होने जा रही है। इससे उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। सरकार का भी ट्रैकिंग क्लस्टर को बढ़ावा देने पर फोकस है। उत्तरकाशी जिले के हरकी दून को प्रदेश का पहला ट्रैकिंग क्लस्टर बनाया जाएगा। इसके लिए अंगोड़ा गांव में पर्यटन विभाग ने जमीन चिन्हित कर ली है और करीब दो माह में यह क्लस्टर तैयार हो जाएगा। 

प्रदेश में साल भर पर्यटन को संचालित करने के लिए नए साहसिक पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं। जहां पर साहसिक पर्यटकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए ट्रैकिंग क्लस्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में विभिन्न विभागों और गढ़वाल मंडल विकास निगम की खाली पड़ी संपत्ति का इस्तेमाल कर उसे ट्रेकरों की सुविधा के लिए विकसित किया जाएगा। जिसे स्थानीय स्तर पर एडवेंचर सोसाइटी के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उत्तरकाशी में हरकी दून ट्रैकिंग के लिए देशभर प्रसिद्ध है, जहां पर देश दुनिया के ट्रैकर आते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से हर की दून में ट्रेकिंग क्लस्टर बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। 


जानिए क्या होता है ट्रैकिंग क्लस्टर

ट्रैकिंग रूट के आसपास के गांवों को मिलाकर ट्रैकिंग क्लस्टर  बनाया जाता है। ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटक सबसे पहले क्लस्टर में आते हैं। जहां पर ट्रेकरों की सुविधा के लिए ट्रैकिंग उपकरण व सामान की दुकानें रहती है।

Post a Comment

0 Comments