सपा के प्रदर्शन में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, मामले में 5 लोग गिरफ्तार

आगरा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


आगरा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम पकंज सिंह, दीपक, मधुकर सिंह, चंद्र प्रकाश और आरिफ खान है. दरअसल समाजवादी पार्टी ने महंगाई के मुद्दे पर 15 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

आगरा में सपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं। आगरा सिटी एसपी रोहन बोत्रे ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए थे। पुलिस ने ममाले में एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका वॉयस सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। 38 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। तभी बीच में कोई पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाने लगता है। वीडियो में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दे रही है। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार भी इस वायरल वीडियो में नजर आ रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले दिखाई नहीं पड़ते, सिर्फ उनकी आवाज सुनाई देती है।

भाजपा ने किया कटाक्ष 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने सपा और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया है। भाजपा ने पूछा है कि क्या समाजवादी पार्टी पाकिस्तान से संचालित होती है? क्या यह पार्टी पाकिस्तान हितैषी है? इसका जवाब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देना चाहिए। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के पीछे क्या मंशा थी।

Post a Comment

0 Comments