उत्तराखंड : उत्तराखंड पुलिस में 1521 सिपाहियों की भर्ती जल्द, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड पुलिस जल्द ही पुलिस और फायर ब्रिगेड में कॉन्स्टेबलों के 1521 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है।


उत्तराखंड में पांच साल से अधिक समय बाद पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भी यह अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस जल्द ही पुलिस और फायर ब्रिगेड में कॉन्स्टेबलों के 1521 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सितंबर में ही पुलिसभर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में गृह विभाग से अनुमति के बाद पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों पर भर्ती का अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है।

पुलिस विभाग की ओर से लंबे समय से कांस्टेबलों की सीधी भर्ती के लिए तैयारी की जा रही थी, लेकिन पद खाली न होने के कारण भर्ती में देरी हुई। इसके अलावा पुलिस की रैंकर्स भर्ती का मामला भी लंबे समय से लटकने के कारण पुलिस मुख्यालय सीधी भर्ती पर स्पष्ट निर्णय नहीं ले पाया। उत्तराखंड में पिछले पांच सालों से पुलिस कांस्टेबलों की सीधी भर्ती नहीं हुई। इससे पुलिस विभाग में निचले स्तर पर पुलिसकर्मियों की काफी कमी है। भर्ती न होने के कारण युवा वर्ग भर्ती के इंतजार में था। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से कई बार शासन को सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा चुका है, लेकिन भर्ती का मामला लगातार लटकता आ रहा था।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

कांस्टेबल की सीधी भर्ती से पुरुष के 785, पीएसी व आइआरबी (पुरुष) के 291, फायरमैन के 445 (पुरुष व महिला) पद के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से अधियाचन आयोग को भेजा गया है।  भर्ती में युवाओं को आयुसीमा में अधिकतम एक साल की छूट भी मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments