कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। उपनल कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कई दिनों से उपनल कर्मचारी लगातार वेतन वृद्धि को लेकर आंदोलन भी कर रहे थे।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। फैसले के अनुसार 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा। गणेश जोशी ने इसके लिए पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उपनल कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कई दिनों से कर्मचारी लगातार इसको लेकर आंदोलन भी कर रहे थे। सैनिक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने धरना समाप्त कराया था और वेतन बढ़ाने का भरोया दिया था।
पिछली कैबिनेट में सरकार ने राजकीय व सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों व निगमों के तीन लाख से अधिक कर्मचारी-पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का बड़ा फैसला लिया था।
0 Comments