उत्तराखंड : चाऊमीन खाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

रुड़की के झबरेड़ा स्थित बाल्लुपुर गांव में एक 13 वर्षीय युवक ठेली पर चाऊमीन बेचने का काम करता है, बीती देर शाम गांव के ही एक युवक से उसका चाऊमीन खाने को लेकर विवाद हो गया, मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष के 6 लोग घायल हो गए।


रुड़की के झबरेड़ा स्थित बाल्लुपुर गांव में एक 13 वर्षीय युवक ठेली पर चाऊमीन बेचने का काम करता है, बीती देर शाम गांव के ही एक युवक से उसका चाऊमीन खाने को लेकर विवाद हो गया, मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष के 6 लोग घायल हो गए, आनन-फानन में सभी घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बाल्लुपुर गांव निवासी दलबीर के पुत्र मोहित 13 वर्ष चाऊमीन और मोमोज बेचने का कार्य करता है। बीती देर शाम गांव का ही प्रवीण नामक युवक अपने दोस्तों के साथ चाऊमीन खाने के लिए पहुंचा, जहां मोहित ने चाऊमीन खत्म होने की बात कही। मोहित की इस बात से नाराज प्रवीण और उसके साथियों ने मोहित से मारपीट शुरू कर दी, बीच-बचाव करने आए मोहित के दादा, चाचा, चाची, ताई और उनका बेटा और एक और चाची के ऊपर लाठी से हमला कर दिया। थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवीण पक्ष के एक दर्जन लोगों ने मोहित के परिजनों के ऊपर लाठी से हमला कर दिया।

वहीं, इस हमले में छह लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं मोहित के दादा और चाची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, बाकी अन्य लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments