कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे के बीच दुर्गा देवी के पास हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे के बीच दुर्गा देवी के पास हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई दीपक पंवार ने बताया कि बीते शुक्रवार को एक ट्रैक्टर कोटद्वार से दुगड्डा की ओर आ रहा था। इस बीच दुर्गा देवी के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बलविंदर सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी ग्राम मुबारकपुर बिजनौर, यूपी पूरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू कर घायल को बाहर निकाल कर उसे 108 की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
0 Comments