उत्तराखंड : इस ट्रैक पर पर्यटकों के लिए प्रशासन ने लगाई रोक, पढ़े पूरी खबर

जोशीमठ में फूलों की घाटी को जोड़ने वाला ट्रैक कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से पार्क में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 


जोशीमठ में फूलों की घाटी को जोड़ने वाला ट्रैक कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से पार्क में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बीते दिनों हुई भारी बारिश से ट्रैक कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। 

प्रतिवर्ष घाटी को आगामी 31 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाता है, लेकिन बारिश से जगह-जगह ट्रैक ध्वस्त हो जाने से पार्क प्रशासन की ओर से घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि हेमकुंड साहिब के प्रमुख पड़ाव घांघरिया से फूलों की घाटी के लिए ट्रैक जाता है। बीते दिनों हुई बारिश से यह ट्रैक ग्लेशियर पॉइंट के साथ ही कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसे देखते हुए घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। फूलों की घाटी को 31 अक्टूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments