कोटद्वार : कोटद्वार साइबर सेल एक्शन में, ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई धनराशि

कोटद्वार साईबर सेल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में  2 लाख 5 हजार रूपये की धनराशि लौटाई। इसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली और पुलिस का धन्यवाद अदा किया।


पौड़ी गढ़वाल एसएसपी कु0 पी0 रेणुका देवी ने वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशित दिए थे। पुलिस टीम ने इस पर अमल करते हुए शिकायतकर्ता आवेदक सुदामा प्रसाद सुन्डली नि0 नजीबाबाद रोड़ कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी- 427/4 अनूप नगर सूर्या कॉलोनी फजलपुर मेरठ उ0प्र0 ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लिया और उनके साथ की गई ठगी के 2 लाख 5 हजार रुपये की राशि लौटाई।

कोटद्वार निवासी सुदामा प्रसाद ने कोटद्वार साइबर सेल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। ऑनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद उनके खाते से 2 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि कट गई थी। कोटद्वार साईबर सेल ने तुरंत कार्यवाही करते हुये आवेदक के खाते से कटी 2 लाख 5 हजार की धनराशी वापस करायी। पीडि़त व्यक्ति ने साईबर सेल के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद अदा किया। जनपद पुलिस ने अगस्त से अब तक कुल 57 साईबर ठगी के शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये रू0 9,51,997 की धनराशी वापस करायी गयी। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है, सूचना पर साईबर सेल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।


आमजन से की अपील

आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-155260, मो0न0- 8791844177, 8445154040 पर सूचना दें।

Post a Comment

0 Comments