कोटद्वार : मोटाढ़ाक में युवा प्रधान सागर बडोला व ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा 'जागरण एवं भंडारे' का आयोजन, जानिए तिथि

कोटद्वार से लगे मोटाढ़ाक में नवरात्रि के पावन मौके पर ग्राम प्रधान सागर बडोला एवं ग्रामीणों द्वारा जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आप भी  जागरण में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें और प्रसाद ग्रहण करें। 


उत्तराखंड के कोटद्वार से लगे मोटाढ़ाक में नवरात्रि के पावन मौके पर जागरण एवं भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। मोटाढ़ाक के ग्राम प्रधान सागर बड़ोला ने इस बात की जानकारी दी। ग्राम प्रधान सागर बडोला ने कहा, “मां जगदम्बा की असीम अनुकम्पा से 16-17 अक्टूबर को वन देवी मंदिर समिति एवं समस्त भक्तों और ग्रामवासियों द्वारा भक्ति संगीत (जागरण) एवं भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा, “जागरण का कार्यक्रम 16 अक्टूबर शनिवार रात 8 बजे से शुरु होगा, जबकि भण्डारा 17 अक्टूबर रविवार को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। ”


प्रधान सागर ने अनुरोध किया कि पावन बेला पर लोग बड़ी संख्या में जागरण में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें और प्रसाद ग्रहण करें। गौरतलब है कि 28 साल के युवा प्रधान सागर बडोला सोशल वर्क के साथ-साथ भक्ति संबंधित कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने कोटद्वार से लगे कौड़िया स्थित देवेंद्र नगर ग्राम (यूपी) में कई सालों के इंतजार के बाद स्वच्छ पानी के लिए ट्यूबवेल का कार्य शुरू करवाया है।

Post a Comment

0 Comments