उत्तराखंड : सिडकुल स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

हरिद्वार में सिडकुल स्थित रैपिड फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के करण भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह फैक्ट्री से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।


हरिद्वार में सिडकुल स्थित रैपिड फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के करण भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह फैक्ट्री से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल एक घंटे के प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सकी है। आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सिडकुल स्थित रैपिड फैक्टरी में शार्ट सर्किट होने का चलते आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि जिसे देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। कंपनी प्लास्टिक का दाना बनाती है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। अग्निशमन की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं पर अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। हरिद्वार स्थित मायापुर फायर यूनिट से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments