रेव पार्टी : शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ जारी, 13 लोग हिरासत में

मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। इसमें 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दिल्ली की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार 2 अक्टूबर की रात मुंबई में एक क्रूज शिप पर छापेमारी की थी जहां एक रेव पार्टी चल रही थी। इस छापेमारी में 3 महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था। कहा जा रहा था कि हिरासत में लिए गए लोगों में एक बॉलिवुड सुपरस्टार का बेटा भी है। तभी से काफी कयास लगाए जा रहे थे, अब यह साफ हो गया है कि NCB ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिया है। मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे हैं। इसमें 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दिल्ली की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 

एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से कोकीन के अलावा अन्य तीन तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन का कहना है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया था, उन्हें गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया गया था। 

आर्यन का मोबाइल खंगाल रही एनसीबी

सूत्रों के मुताबिक, आर्यन ने दावा किया है कि पार्टी में उनके नाम पर कई लोगों को बुलाया गया था। पार्टी में क्या होने वाला था इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हालांकि, एनसीबी के अधिकारियों ने शाहरुख के बेट आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनके चैट्स खंगाले जा रहे हैं, जिससे रेव पार्टी में आर्यन की भूमिका साफ हो सके।

600 हाई प्रोफाइल लोग कर रहे थे पार्टी 

बताया जा रहा है कि एनसीबी ने जब जहाज पर छापेमारी की तब उस पर करीब 600 हाईप्रोफाइल लोग सवार थे। सभी लोग पार्टी में शामिल होने के लिए जहाज में सवार हुए थे। पार्टी में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत 80 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक थी। एनसीबी की छापेमारी में रेव पार्टी से हिरासत में ली गई तीनों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक तीनों महिलाओं को रविवार को मुंबई स्थित एनसीबी ऑफिस लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 

एनसीबी ने पार्टी के आयोजक को भेजा समन 

रविवार को एनसीबी की ओर से पार्टी के आयोजक को समन भेजा गया है। उन्हें रविवार को ही 11 बजे तक मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय में तलब किया गया है। माना जा रहा है कि आयोजक से एनसीबी की पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। खबर के मुताबिक, सात घंटे तक चली छापेमारी में एनसीबी को चार तरह के ड्रग्स कोकीन, हशीश, एमडीएमए व मेफेड्रीन बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

गुप्त सूचना के बाद ऐसे बनाया छापेमारी का प्लान 

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। वह टीम के साथ क्रूज पर सवार हो गए थे। बीच समुद्र में जब क्रूज पहुंचा तो पार्टी शुरू हो गई और इसी के साथ एनसीबी भी सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी शुरू होते ही एनसीबी टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों ही पकड़ लिया। एनसीबी ने पहली बार किसी क्रूज पर छापेमारी कर ऐसी कार्रवाई की है। कहा ये भी जा रहा है कि क्रूज की ओपनिंग हाल ही में हुई थी और कुछ सितारों ने भी इस पार्टी में परफॉर्म किया। आरोपियों को रविवार को मुंबई लाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments