दुःखद ख़बर : पौड़ी गढ़वाल का लाल शहीद, सियाचिन ग्लेशियर में आए बर्फ की चपेट में, नवंबर में आना था घर

पौड़ी गढ़वाल से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में देश सेवा के दौरान बर्फ की चपेट में आने से जनपद पौड़ी का एक सपूत शहीद हो गया।


कोटद्वार : पौड़ी गढ़वाल से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में देश सेवा के दौरान बर्फ की चपेट में आने से जनपद पौड़ी का एक सपूत शहीद हो गया। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने भी सियाचीन में सैनिक के शहीद होने की पुष्टि की है।

जानकारी मुताबिक, पाबौ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम धारकोट निवासी सूबेदार सिंह गुसाई का पुत्र विपिन गुसाईं (24) बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत था, वर्तमान में उसकी तैनाती सियाचिन ग्लेशियर में थी। विपिन के पड़ोसी ग्राम धारकोट निवासी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर में टूटने से विपिन के सिर पर गहरी चोट आ गई। 

सेना की ओर से उसे उपचार दिया गया, लेकिन वह देश के लिए शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि विपिन की माता पार्वती देवी अपनी आंखों का इलाज करवाने सतपुली गई थी। इस बीच रविवार सुबह उन्हें विपिन के शहीद होने का समाचार मिल गया। 

इधर, विपिन के शिक्षक इंटर कालेज चंपेश्वर के प्रवक्ता वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि विपिन होनहार छात्र था। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट तक उन्होंने विपिन को पढ़ाया। विपिन के निधन का समाचार सुन वे बेहद निराश हैं। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह ने बताया कि विपिन के पिता सूबेदार सिंह भी बंगाल इंजीनियरिंग से सेवानिवृत हुए हैं। विपिन का बड़ा भाई भी बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत है।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने दुख जताया उन्होंने अपने फेसबुक के वाल पर लिखा, लद्दाख में माँ भारती की सेवा करते हुए शहीद हुए 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी विपिन सिंह जी की शहादत को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments