मनोरंजन : Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा का Salman Khan ने उड़ाया मजाक, कही ऐसी बात कि देखती रह गईं कुंद्रा की साली

सलमान खान ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम लिया था, जिसने न सिर्फ शमिता बल्कि सभी का ध्यान खींचा था। 


मनोरंजन : टीवी सीरियल का माने जाने वाला शो Bigg Boss 15 के उत्साही दर्शकों ने शनिवार 9 अक्टूबर को पहला वीकेंड का वार एपिसोड शुरू हुआ। यह एपिसोड उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। सलमान खान ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया। 

उन्होंने कंटेस्टेंट को खूब फटकार लगाई तो वहीं अपने जोक्स से लोगों को हंसाया भी। इसी बीच सलमान ने कुछ ऐसा कहा कि शमिता शेट्टी परेशान हो गईं। दरअसल सलमान खान ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम लिया था, जिसने न सिर्फ शमिता बल्कि सभी का ध्यान खींचा था। 

सलमान ने उड़ाया राज कुंद्रा का मजाक

बता दे, सलमान खान ने निशांत भट को प्रतीक सहजपाल का समर्थन करने और गलत निर्णय लेने से नहीं रोकने के लिए फटकार लगाई। सलमान इस विषय पर दोनों को विस्तार से समझाए और फिर पूछा कि क्या वो समझ गए। इस पर प्रतीक ने कहा कि हां वो समझ गए हैं। इसके बाद सलमान ने करण कुंद्रा सहित घर के और सदस्यों के नाम लिए। हालांकि, करण कहने के तुरंत बाद उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का भी नाम लिया। सलमान खान ने कहा, 'राज कुंद्रा भी समझ गया'

देखती रह गई शमिता

शमिता शेट्टी, जो राज कुंद्रा की साली हैं वो इस बात को सुनकर हैरान हो गईं। शमिता के हाव-भाव तेजी से एक झटके में बदल गए और आश्चर्य से देखने लगीं। बाद में शमिता शेट्टी समझ गईं कि सलमान खान मजाक कर रहे हैं। ऐसे में शमिता बस मुस्कुराने लगीं। 

बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म निर्माण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 2 महीनें सलाखों के पीछे रखा गया था, अब उनकी जमानत हो गई है।

शमिता ने नहीं दिया सलमान को जवाब

वहीं शमिता शेट्टी जिन्हें पहले बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था वो अब बिग बॉस 15 का हिस्सा हैं। वैसे इस मामले पर शमिता शेट्टी ने सलमान खान को कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान बार-बार इस ओर जा रहा है। लोग सलमान खान की बात को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सलमान ने जान-बूझकर शमिता के सामने ऐसा मजाक किया।


Post a Comment

0 Comments