उत्तराखंड : प्रदेश में आज से तीन दिनों तक हो सकती है बारिश-बर्फबारी, इन जिलों के लिए चेतावनी

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रविवार से तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है।


प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रविवार से तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर को चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत और उधमसिंह नगर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।

18 और 19 को भी ज्यादातर जगह बारिश होने के आसार हैं। 18 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार व उधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कई जगह ओले गिरने के आसार हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने  ओलावृष्टि से फसलों और जानवरों को नुकसान होने की भी चेतावनी दी है। इससे चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments