बड़ी खबर : केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर अस्थाई रोक, इस वजह से उठाया गया कदम

उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर भारी बारिश के अलर्ट के चलते फिलहाल अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है।


उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर फिलहाल अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अलर्ट के चलते ये फैसला लिया गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। उन्हें अपने सुरक्षित गंतव्य को जाने को कह दिया गया है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए तीन धामों की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी जारी है। रविवार सुबह से ही राज्‍य के इलाकों में बारिश हो रही है। एहतियातन केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। धाम में पहुंचे यात्रियों को दर्शन के बाद वापस भेजा जा रहा है। यात्रा के मुख्‍य पडावों पर पुलिस और एसडीआरएफ को मदद के लिए तैनात किया गया है।

Post a Comment

0 Comments