बद्रीनाथ धाम में बुधवार रात की एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित कार ने एक महिला तीर्थयात्री को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
उत्तराखंड : देवभूमि में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ऐसी ही एक और दुःखद खबर सामने आई है। राज्य के बद्रीनाथ धाम बीती रात की एक बड़ा हादसा हो गया। जहाँ एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक़, बता दें कि पुलिस ने उक्त कार को सीज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला की गोद में एक बच्चा भी था जिसको भी हल्की चोट आई है। बद्रीनाथ धाम में एक अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह के अनुसार महिला तीर्थयात्री बस अड्डे की ओर आ रही थी, और अचानक बदरीनाथ आस्था पथ पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। बताते चलें कि महिला यात्री के परिजनों और पुलिस की मदद से महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सको ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
बता दें, बुधवार को 2040 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। आगामी 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल तक के लिए बंद कर दिए जायेंगे। 15 नवंबर से धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी।

0 Comments