कोटद्वार : कोटद्वार के अधिवक्ता रोहित डंडरियाल के ज्ञापन का प्रदेश सरकार ने लिया संज्ञान, इगास पर अवकाश घोषित

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रोहित डंडरियाल के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने लोकपर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।


सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रोहित डंडरियाल के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने लोकपर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। अधिवक्ता रोहित डंडरियाल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड के पारंपरिक लोक त्योहारों में से एक इगास पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। कहा कि अब तक की सरकारों ने इस महत्वपूर्ण पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया। जबकि यह राज्य का महत्वपूर्ण लोकपर्व है।

इस पर्व की खासियत यह है कि इसमें आतिशबाजी करने के बजाय लोग रात के समय पारंपरिक भैलो खेलते हैं। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इगास पर्व पर प्रदेश भर में प्रतिवर्ष सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तराखंड के समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व इगास पर अवकाश रहेगा। उन्होंने गढ़वाली में किए ट्वीट में इस त्योहार को सभी से धूमधाम से मनाने और नई पीढ़ी को पारंपरिक त्योहारों से जोड़ने की बात भी कही है।

Post a Comment

0 Comments