कोटद्वार : ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को पुलिस की साइबर सेल ने वापस दिलवाई रकम

कोटद्वार के निंबूचौड़ निवासी एक व्यक्ति के खाते में साइबर ठगों ने दो लाख की धनराशि उड़ा दी थी। जिसे पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को धनराशि वापस लौटाई।


कोटद्वार में ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को पुलिस की साइबर सेल ने धनराशि लौटाने का कार्य किया है। बता दें कि साइबर ठगी का शिकार हुए कोटद्वार के निंबूचौड़ निवासी एक व्यक्ति के खाते में साइबर ठगों ने दो लाख की धनराशि उड़ा दी थी। जिसे पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को धनराशि वापस लौटाई।

साइबर सेल निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व निंबूचौड़ निवासी प्रमोद द्विवेदी ने उनके खाते से दो लाख 13 हजार रुपये ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत की थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि वह पूर्व सैनिक है। उन्होंने बताया कि वह बैंक के कस्टमर केयर का नंबर लगा रहे थे जो फर्जी निकला। साइबर सेल निरीक्षक ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ठग के बैंक खाते को सीज किया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए ठग के खाते से दो लाख की रकम को वापस प्रमोद के बैंक खाते में लौटा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments