देहरादून में राजपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर देर रात हुक्का बार में दबिश दी, जहां भारी संख्या में हुक्का और तंबाकू बरामद हुआ है।
देहरादून में राजपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर देर रात हुक्का बार में दबिश दी, जहां भारी संख्या में हुक्का और तंबाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि हुक्का बार में जब उन्होंने दबिश दी तो वहां बड़ी संख्या में युवक हुक्का पीते हुए मिले। पुलिस ने बार संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हुक्का बार सीज करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
एसओ मोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि द स्पाट आन कैफे एंड लाज में बड़ी संख्या में युवक हुक्का पीने के लिए हुए आए हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम दबिश के लिए पहुंची तो खबर सच निकली। यहां कुछ युवक हुक्का पीते हुए मिले। फिलहाल, बार संचालक और हुक्का पी रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
0 Comments