कोटद्वार में बीते सोमवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
कोटद्वार में बीते सोमवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार- पाखरो मार्ग पर कोल्हू नदी में रपटे पर पर बाइक अनियंत्रित हुई, जिससे यह हादसा हो गया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत बगनाला निवासी ब्रजपाल पुत्र शिवराज सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सनेह आ रहा था। इस दौरान रास्ते में कोल्हू नदी के रपटे पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बृजपाल के अलावा उसकी बेटी दीपांशी (7), पल्लवी (4), उसका पुत्र देव (7) और उसका भाई विजयपाल (30) साल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को आकस्मिक सेवा वाहन 108 की मदद से बेस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बृजपाल की स्थिति गंभीर बताई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जबकि हादसे के अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
0 Comments