रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मणिपुर के चुराचांदपुर में हुए हमले में असम राइफल्स के CO उनके परिवार के दो सदस्य समेत पांच सैनिक शहीद हो गए हैं।
राष्ट्रीय : मणिपुर से इस वक्त एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सेना की टुकड़ी पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला किया गया। इस हमले में असम राइफल्स के सीओ समेत 5 जवान शहीद हो गए।
वहीं, अफसर के परिवार के दो सदस्यों की भी मौत इस हमले में हो गई। बताया जा रहा है कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट में यह हमला हुआ। यहां असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया। काफिले में कमांडिंग ऑफिसर के परिवार के सदस्य और क्विक एक्शन टीम के सदस्य मौजूद थे। आतंकी हमले में सीओ, क्विक एक्शन टीम के तीन जवान और सीओ के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा में इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर मिली है कि हमले में CO और उनका परिवार भी मारा गया है। साथ ही कुछ जवान भी शहीद हुए है उन्होंने कहा राज्य की पुलिस और पैरा मिलिट्री उग्रवादियों से निपट रही है इस कायराना हरकत को अंजाम देने वाले उग्रवादियों को बक्शा नही जाएगा
Strongly condemn the cowardly attack on a convoy of 46 AR which has reportedly killed few personnel including the CO & his family at CCpur today. The State forces & Para military are already on their job to track down the militants. The perpetrators will be brought to justice.
— N.Biren Singh (@NBirenSingh) November 13, 2021
राजनाथ सिंह ने जताया दुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर कायराना हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। देश ने सीओ और उनके परिवार के दो सदस्यों समेत 5 सैनिकों को खो दिया।
The cowardly attack on an Assam Rifles convoy in Churachandpur, Manipur is extremely painful & condemnable. The nation has lost 5 brave soldiers including CO 46 AR and two family members.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 13, 2021
My condolences to the bereaved families. The perpetrators will be brought to justice soon.

0 Comments